बहरोड़: बहरोड़ में विधायक डॉ. जसवंत यादव ने जनसुनवाई में पानी और पट्टों की समस्याओं पर जताई नाराजगी, नगर परिषद कमिश्नर को लगाई फटकार
Behror, Alwar | May 12, 2026 बहरोड़ में मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे पूर्व मंत्री एवं बहरोड़ विधायक डॉ जसवंत सिंह यादव जयपुर से बहरोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने अपने कार्यालय पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों की जनसुनवाई की। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट सबसे बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया।