दरभंगा में मंत्री जमा खान का जोरदार स्वागत, शोभन चौक पर उमड़ा जदयू कार्यकर्ताओं का हुजूम!
बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जनाब जमा खान साहब का पटना से दरभंगा आने के क्रम में शोभन चौक पर जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष हबीब हुसैन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ मंत्री जी का भव्य अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह में युवा जदयू नगर अध्यक्ष नरूला हक, LNMU अध्यक्ष आसिफ कमाल, प्रदेश सचिव जमीदुल साहब, जिला महासचिव अफरोज हसन उर्फ जुम्मु, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व नगर अध्यक्ष नवाब अख्तर, प्रदेश पदाधिकारी इरफान खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने मंत्री जमा खान का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Darbhanga, Darbhanga | Nov 2, 2026