कन्नौज: ठठिया निवासी ट्रक परिचालक की सड़क हादसे में मौत, जिला अस्पताल की मोर्चरी में शव
शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस चालक के द्वारा ठठिया निवासी ट्रक परिचालक को जिला अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती कराया गया था। ठठिया के रहने वाले कल्लू को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद अमृत घोषित किया है। रोडवेज चालक के मुताबिक उन्नाव के कछिया गांव में कल्लू घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले थे।