कन्नौज: NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय कर दिया प्रदर्शन
कन्नौज के कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कांग्रेस पदाधिकारी के द्वारा नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेस पदाधिकारी जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अगवाई में धरने पर बैठ गए। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर कांग्रेस की ओर से हमला किया गया है। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को यह धरना प्रदर्शन हुआ।