कन्नौज: राज्यमंत्री असीम अरुण ने कलेक्ट्रेट रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएँ
कन्नौज के कलेक्टरेट रोड पर मौजूद सदर विधायक व राज्य मंत्री असीम अरुण ने अपने कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया। जनता दरबार के दौरान जिलेभर के विभिन्न स्थानों से फरियादियों के पहुंचने का सिलसिला देखने को मिला। मंत्री असीम अरुण ने फरियादियों की समस्याओं को सिलसिलेवार तरीके से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए हैं।