बीकानेर: बीकानेर में शनिवार को होटल फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह होगा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी रहेंगी मुख्य अतिथि
बीकानेर में पर्यटन और होटल उद्योग के लिए शनिवार का दिन खास रहेगा। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह जानकारी संभाग अध्यक्ष कुशल पारीक और संरक्षक गोपाल अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में दी। समारोह में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कैबिनेट मंत्