डग: डग पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जेल से फरार हुए कैदी को कच्ची शराब सहित किया गिरफ्तार, खुली जेल में काट रहा था सजा
Dug, Jhalawar | Mar 4, 2024 डग पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 1 साल से फरार चल रहे आरोपी को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी खुली जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। आरोपी रोडूलाल 7 मई 2023 को मौका पाकर खुली जेल से फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई थी। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या का मामला दर्ज है, आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।