प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस के साथ ही उनके द्वारा रोपे गये पौधे का भी मनाया जन्मदिन
-----
शासकीय कन्या हाईस्कूल कराहल में आज देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस विद्यालयीन छात्राओं द्वारा उत्सवपूर्वक मनाया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा अपने विद्यालय परिसर में रोपे गये पीपल के पौधे के तीन वर्ष पूर्ण होने पर पौधे का जन्मदिन भी मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालयीन छात्राओं द्वारा न केवल कैक काटकर एक दूसरे को जन्मदिवस की बधाई दी गई, बल्कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के कर कमलो से रोपे गये पौधे पीपल की पूजा अर्चना भी की गई। इस दौरान बीईओ श्री एमपी मौर्य सहित विद्यालय का स्टॉफ उपस्थित था।
उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर 2022 को चीता प्रोजेक्ट की शुरूआत करने कूनो नेशनल पार्क आये, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आदिवासी विकासखण्ड कराहल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शासकीय कन्या हाईस्कूल परिसर में पीपल का पौधा रोपा गया था, देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा रोपे गये पौधे को लेकर पूरे स्कूल के बच्चों एवं स्टॉफ ने सदैव उत्साह बना रहता है।
इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर तथा उनके द्वारा लगाये गये पौधे के 4 वर्ष पूर्ण होने के सुखद अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा उनके द्वारा रोपे गये पीपल वृक्ष की आरती की गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
8 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026