जसवंतनगर: कुरसेना पास जाहर सिंह स्कूल के विद्यार्थियों को आयुर्वेद का महत्व बताया, औषधीय पौधों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी
ग्राम कुरसेना स्थित जाहर सिंह स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर व्याख्यान आयोजित किया गया। आयुर्वेदाचार्य डॉ. धर्मेन्द्र ने विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, स्वस्थ दिनचर्या तथा तुलसी, नीम, गिलोय और एलोवेरा जैसे औषधीय पौधों के महत्व की देकर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और नियमित स्वास्थ्य देखभाल पर भी बल दिया।