🚨 सपा के गढ़ इटावा में सीएम योगी की बड़ी हुंकार!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने ज़मीन से जुड़कर राजनीति की, लेकिन बाद में सैफई सिंडिकेट और परिवारवाद हावी हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सरकारी नौकरियों में सैफई क्षेत्र के लोगों को प्राथमिकता दी जाती थी।
सीएम ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश अराजकता और अपराध से जूझ रहा था, लेकिन आज नया उत्तर प्रदेश बन चुका है, जहां गुंडागर्दी और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है।
📍 स्थान: इटावा, उत्तर प्रदेश
💬 आपकी राय क्या है? कमेंट करके बताइए।
#Etawah #YogiAdityanath #SamajwadiParty #UttarPradesh #Politics DPSChannel इटावा योगीआदित्यनाथ उत्तरप्रदेश राजनीति
Jaswantnagar, Etawah | Jul 26, 2026