काको: धनगामा के समीप भैंस को बचाने के चक्कर में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला हुई गंभीर रूप से घायल
Kako, Jehanabad | May 23, 2024 जहानाबाद के धनगामा के समीप रोड पर अचानक आए भैंस को बचाने के चक्कर में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को डायल 112 की पुलिस के सहयोग से जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां गंभीर स्थित के कारण पटना PMCH रेफर कर दिया गया। घायल महिला गया जिले की निवासी सुमित्रा देवी हैं।