कुलपहाड़: तेज आंधी में गिरा नीम का पेड़, दो फोर व्हीलर और बाइक क्षतिग्रस्त
तहसील क्षेत्र के पनारा गांव में तेज आंधी के दौरान एक विशाल नीम का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से गांव निवासी राजेंद्र सिंह परमार की दो फोर व्हीलर गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल भी पेड़ के नीचे दब गई। हालांकि बाइक में अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ है।घटना के समय पास में कुछ लोग बैठे हुए थे।जो बाल बाल बचे।