बिजनौर: बिजनौर में 40 करोड़ की लागत से बने रावली बैराज तटबंध का कुछ हिस्सा पानी के बहाव से हुआ क्षतिग्रस्त
Bijnor, Bijnor | Aug 22, 2026 बिजनौर में इसी वर्ष 40 करोड़ की लागत से बने रावली बैराज तदबाण का कुछ हिस्सा पानी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हो गया है। आज शनिवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।और मरम्मत कार्य जारी है। पिछले वर्ष बरसात मे तटबंध का कुछ हिस्सा पानी के बहाव से बह गया था। उसके बाद इसका निर्माण शुरू हुआ था।