धमदाहा: एसडीएम के औचक निरीक्षण में विद्यालयों में उजागर हुई खामियां, अनुपस्थित शिक्षकों पर की गई कार्रवाई
धमदाहा :- शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिस पर एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विद्यालय प्रधानों से स्पष्टीकरण मांगा है।