घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधानसभा के चोपना क्षेत्र में स्कूली बच्चों की मेहनत लाई रंग, छात्राओं की मांग पर प्रशासन ने शुरू कराई सड़क
घोड़ाडोंगरी विधानसभा के चिपना क्षेत्र में स्कूली छात्र-छात्राओं की लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग आखिरकार अब पूरी होती नजर आ रही है। बारिश के दिनों में सड़क की खराब स्थिति के चलते विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कीचड़ और आवागमन की दिक्कतों के बीच बच्चों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए काफी मुश्किलों