मेहगांव: मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में 75% स्थानीय नागरिकों को रोजगार देने की मांग को लेकर समाजसेवी ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया
Mehgaon, Bhind | Feb 18, 2025 मालनपुर औधोगिक क्षेत्र में 75% स्थानीय नागरिकों को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को लगभग 2 बजे समाजसेवी सचिन शर्मा ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया।और बताया कि मालनपुर में कई लोगों की जमीन उधोग क्षेत्र में जाने से लोग भूमिहीन हो गए हैं।उनके आगे बेरोजगारी का संकट है। अतः स्थानीय नागरिकों को मालनपुर फेक्ट्रियों में रोजगार दिलाया जाए।