लोहाघाट: चार मंदिरों में चोरियों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार
लोहाघाट क्षेत्र के चार मंदिरों से चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से मंदिरों की पूरी चोरी गई सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने नवरात्र से पहले हुई चोरी की वारदातों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।