पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद संजय जायसवाल ने कहा, जो भी जिम्मेवार होंगे उन्हें सजा मिलेगी
पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को सांसद संजय जायसवाल ने हाथरस भगदड़ कांड को लेकर कहा कि जो भी जिम्मेवार होंगे उन्हें सजा मिलेगी। हाथरस में सत्संग के बाद मची भगदड़ में करीब 122 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले पर संजय जायसवाल ने पहले तो घटना को दुखद बताया और उसके बाद कहा कि इस मामले में जांच चल रही है जो भी जिम्मेवार होंगे उन्हें सजा मिलेगी।