मालथोन: मालथौन बस स्टैंड परिसर में पुलिस ने जनचौपाल के जरिए नागरिकों से संवाद किया
Malthon, Sagar | Sep 27, 2026 पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से रविवार को बस स्टैंड पर जनचौपाल आयोजित की गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, एसडीओपी आईपीएस काजल सिंह, तहसीलदार रामप्रताप सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला एवं थाना प्रभारी दिनेश भोजक ने नागरिकों और व्यापारियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव जाने।