रूपवास: जटमासी मार्ग का अधूरा निर्माण बना परेशानी का कारण, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी को सौंपा ज्ञापन
कस्बे से जटमासी जाने वाले सड़क मार्ग का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़े रहने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सड़क निर्माण को जल्द पूरा कराने और निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा।