प्रतापनगर के देवल गांव निवासी मृतक केतन लाल का बुधवार को कोटी कालोनी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।पुलिस प्रशासन ने मृतक के परिजनों से वार्ता कर आरोपियों में कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया।एएसपी दीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कहा कि इस जघंन घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार किया गया है।अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है।उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण मंत्री खजान दास,उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार,घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह,एससी आयोग की सदस्य सुनीता देवी,भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत,कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला,जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत, भाजपा नेता डॉ प्रमोद उनियाल आदि ने मृतक के पिता धनपाल लाल से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।उन्होंने कहा कि इस दुःखद घटना में सभी पीड़ित परिवार के साथ हैं।