प्रतापपुर: प्रतापपुर के सेमराखुर्द में स्कूल वाहन हादसे का शिकार, बच्चे बाल-बाल बचे
प्रतापपुर क्षेत्र के सेमराखुर्द में परमहंस विद्या निकेतन स्कूल सरहरी के वाहन क्रमांक CG 15 B 5750 के हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और गहरे गड्ढे में गिरते-गिरते बचा। हादसे के बाद वाहन में सवार बच्चे डर के मारे सहम गए और रोने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों व अभिभावकों ने चालक पर नशे की हालत में वाहन चलाने का आरोप