मोहड़ा: बिहार ग्रामीण बैंक ने शुरू किया ऋण समझौता अभियान, घर-घर जाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक
Muhra, Gaya | May 23, 2026 मोहड़ा प्रखंड के गेहलौर पंचायत अंतर्गत सहजादपुर गांव स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अमन कुमार एवं अमित कुमार ने अपनी टीम के साथ ऋण समझौता अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत बैंक कर्मी गांव-गांव और घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं।खासकर उन सभी ऋणधारकों को जानकारी दी जा रही है कि सोमवार से भारी छूट के साथ ऋण समझौता अभियान शुरू किया गया है।