कैराना: नंगलाराई गांव में प्रेम विवाह से नाराज होकर किया गया हमला, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गांव नंगलाराई निवासी विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसने करीब छह वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, जिससे उसके मायके पक्ष के लोग नाराज है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर जा रही थी। तभी चार लोगों ने उसे पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार चाकू से हमला कर दिया और मकान में खींचकर उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए।