कैराना: घर में घुसकर मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर कैराना कोतवाली में चार आरोपियों पर केस दर्ज
गांव मुकंदपुर खेड़ी निवासी सादो ने कोर्ट के आदेश पर कैराना कोतवाली में केस दर्ज कराया है। बताया है कि वह अपने घर थी। आरोप है कि तभी महताब, इरशाद, शौकीन व दिलशाना उसके घर में घुस आए, जिन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के कारण असमय उसे डिलीवरी हुई और नवजात की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।