कैराना: बधुपुरा गांव में मदरसे में पढ़ने गया किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट
गांव बधुपुरा निवासी ताहिर ने कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि उसका 15 वर्षीय बेटा मुदस्सिर मदरसे में पढ़ने के लिए गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं, पुलिस लापता किशोर की तलाश में जुट गई है।