कैराना: महिला ने चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने व वीडियो बनाने का लगाया आरोप, कैराना कोतवाली में दी तहरीर
कैराना कोतवाली में एक महिला ने तहरीर दी है। बताया कि वह बेटे के साथ दवाई लेने जा रही थी। रास्ते में बेटा बिजलीघर पर खाना देने चला गया। आरोप है कि तीन युवक उसका मुंह दबाकर गन्ने के खेत में ले गए। जहां चार अन्य युवकों को बुलाया गया। उक्त चारों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने सोने की चैन व कुंडल भी निकाल लिया। साथ ही, उसकी वीडियो बनाई गई।