कैराना: कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद
सोमवार को कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी का नाम इरशाद उर्फ जैनू निवासी गांव मलकपुर थाना कांधला बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।