केंद्रीय मंत्री श्री Jyotiraditya M Scindia ने अपने शिवपुरी प्रवास के तीसरे दिन आज कोलारस विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने के उद्देश्य से 2.97 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक 'स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स' का भूमिपूजन किया। साथ ही, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया।
कार्यक्रम में कोलारस विधायक श्री महेंद्र सिंह यादव, शिवपुरी विधायक श्री देवेंद्र जैन, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव, पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती, श्री सुरेश राठखेड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#Shivpuri
#kolaras
Shivpuri, Madhya Pradesh | Nov 14, 2026