पौड़ी: ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में पौड़ी के ब्लॉक सभागार में समितियों का गठन, समस्याओं के समाधान को लेकर हुई चर्चा
Pauri, Garhwal | Sep 12, 2025 ब्लॉक सभागार पौड़ी में आज ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जिसमें सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी ने कहा कि समितियों के गठन का उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना है।