#कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने पौड़ी में युवाओं द्वारा पेपर लीक के विरोध में आयोजित शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर उनका समर्थन किया।
इसके बाद उन्होंने जामरी, घिण्डवाड़ा और बिरशीणी क्षेत्र का भ्रमण किया। बिरशीणी गांव में ग्रामीणों ने पेयजल की गंभीर समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के बिल नियमित आ रहे हैं, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
अरुणा कुमार ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की तथा कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जा सकता।
भ्रमण के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आगामी समय में कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की।
Pauri, Garhwal | Jul 25, 2026