गोरखपुर के छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चिंता जताई है। छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और शहर के कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, हॉस्टल, अस्पताल, होटल और रेस्टोरेंट की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि कई जगहों पर फायर सेफ्टी के जरूरी इंतजाम नहीं हैं, जिससे किसी भी हादसे की स्थिति में लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। छात्रों ने प्रशासन से सुरक्षा मानकों की जांच कर नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews