बगहा में किंग कोबरा के रेस्क्यू के दौरान हादसा: गले में सांप लपेटकर फोटो खिंचवा रही प्रसिद्ध स्नेक लवर जानकी देवी को डंसा, हालत स्थिर
बगहा में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे बिसही गांव से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इलाके की प्रसिद्ध स्नेक रेस्क्यूअर जानकी देवी, जिन्हें लोग 'स्नेक लेडी' के नाम से भी जानते हैं, को रेस्क्यू के दौरान एक विशालकाय किंग कोबरा ने डंस लिया। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए नेपाल के त्रिवेणी स्थित मिलिट्री कैंप में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।