टोहाना: टोहाना के पीएम श्री कन्या स्कूल में रसायन विज्ञान अध्यापक पर कार्रवाई, महिला आयोग ने लिया संज्ञान
टोहाना के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रसायन विज्ञान अध्यापक पर छात्राओं द्वारा अभद्र भाषा के आरोप लगाने के बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने औचक निरीक्षण किया। अध्यापक मानसिक रूप से बीमार पाए गए हैं और उन्हें छुट्टी पर भेजकर इलाज शुरू किया गया है।