कुरई: छीतापार में पहाड़ी का पानी गांव में घुसा, कई कच्चे मकानों पर मंडराया खतरा
Kurai, Seoni | Jul 2, 2026 सिवनी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत छीतापार के वार्ड नंबर 4 में गुरुवार को भीमसेन बाबा पहाड़ी का बारिश का पानी सीधे गांव में घुस गया। राम खिलौना मर्सकोले के घर में पानी भरने से मकान के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले पानी श्मशान घाट के नाले से निकलता था, लेकिन नाला बंद होने के कारण अब पानी गांव के बीच से बह रहा है।