कुंडा: कुंडा व कालाकांकर में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV टीकाकरण शुरू
कुंडा और कालाकांकर सीएचसी में सोमवार को सुबह 11 बजे एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ हुआ। पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह और अधीक्षक डॉ. राजीव त्रिपाठी ने इसका उद्घाटन किया। 14-15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा देने के लिए यह टीका अब रविवार छोड़ प्रतिदिन लगेगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की है।