कोटकासिम: खैरथल तिजारा जिले में 31 जुलाई को 5 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
Kotkasim, Alwar | Jul 30, 2026 खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया कि जिले में ग्रामीण सेवाओं के फॉलअप शिविर 21 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 31 जुलाई को उपखंड कोटकासिम की ग्राम पंचायत कतोपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिविर आयोजित होगा। इसी तरह किशनगढ़ बास की ग्राम पंचायत बिशंगपुर स्थित अटल सेवा केंद्र में शिविर लगेगा।