सहारनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर से किसान नेता की कार चोरी, डीएम से मिलने आए थे, CCTV में कैद वारदात
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय से महज करीब 50 कदम की दूरी पर भारतीय किसान यूनियन के नकुड़ तहसील प्रभारी विनीत चौधरी की स्विफ्ट डिजायर कार चोरी हो गई। सोमवार दोपहर 12 बजे घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।