बानसूर: चतरपुरा में प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हुआ
Bansur, Alwar | Apr 8, 2026 ग्राम पंचायत चतरपुरा क्षेत्र में बासनरबद डामर रोड से चारणों की ढाणी तक प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। खसरा नंबर 658 में गैर मुमकिन रास्ते पर विधायक कोष से स्वीकृत 6 लाख रुपये की लागत से समतलीकरण कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया।