जगदीशपुर: मथुरापुर स्कूल में विवाद: अध्यक्ष ने लगाया अवैध वसूली का आरोप, एचएम ने बताया साजिश, वीडियो वायरल
नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मथुरापुर में एक बार फिर विवाद सामने आया है। विद्यालय के अध्यक्ष और प्रबंधन के बीच चल रहे मतभेद के बीच सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसमें शिक्षकों पर छात्रों से अवैध रूप से नजराना लेने का आरोप लगाया गया है।