भगवानपुरा में ग्राम पटेल ने पूजन अर्चन कर किया होलिका दहन । रविवार शाम को होली चौक पर परंपरागत होलिका दहन किया गया। इस बार भी कंडो का अधिक उपयोग किया ग्राम पटेल हीरालाल चौधरी ने बताया की शाम विधि विधान से होली की पूजा की गयी और साढ़े छ बजे होली जलाई गई ।इस बार लकड़ी की बचत को देखते हुए हमने कंडो की होली जलाई जो ज्यादातर कंडे गांव के घरो से भी आये।