धुलकोट भोंगर्या हाट में मस्ती के रंग में दिखा वनांचल क्षेत्र। इन दिनों क्षेत्र में भोंगर्या हाट का उत्सव चरम पर है। इसी को लेकर ग्राम धूलकोट के भोंगर्या हाट में आदिवासी जनसमुदाय का सैलाब उमड़ा। लगभग 40 हजार से भी ज्यादा आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। ढ़ोल मांदल की थाप और बाँसुरी की धुन पर समाज जन नाचते नजर आए। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई भी दी।