बिस्टान में लगा पहला भोगर्या हाट,समाजजनों ने की जमकर खरीददारी।सोमवार से भगवानपुरा क्षेत्र में आदिवासी समाज का मुख्य हाट भोंगर्या हाट की शुरुआत हो गईं हैं। होली पर्व से पहले सात दिवसीय भोंगर्या हाट मनाया जाता है जिसमें आदिवासी संस्कृति की छठा देखने को मिलती है। वहीं बिस्टान नगर परिषद में लगे भोंगर्या हाट आदिवासी समाज के लोगों का जनसैलाब देखने को मिला।