भगवानपुरा के भोंगर्या हाट में आदिवासी लोक संस्कृति की दिखी झलक, समाजजन पारंपरिक वेशभूषा पहनकर हुए शामिल। 6छठे भोंगर्या हाट में उम्मीद से बडकर रहा व्यापार। आदिवासी समाज के लोगों ने खूब खरीदारी की। बच्चो ने झूलों आइसक्रीम का जमकर लुत्फ उठाया। वही समाज के लोगों ने आदिवासी संस्कृति की छठा भी बिखेरी। ढोल मांदल एवम बांसुरी की धुन पर समाज जन जमकर थिरके।