ग्राम मोहना में अज्ञात कारणों से गोडाउन में लगी आग,हादसे में दो चार पहिया वाहन व एक मोटरसाइकिल भी जलकर खाक। बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात्रि में एक गोडाउन में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से गोडाउन में रखा सेटिंग का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। वही दो चार पहिया वाहन एवम एक मोटरसाइकिल भी आग की भेंट चढ़े। करीब 15लाख रुपए का नुकसान हुआ है।