पिपलझोपा के भोंगर्या हाट में पहाड़ी अंचल से उमड़ा आदिवासी जनसमुदाय का सैलाब।वन ग्राम पीपलझोपा में मंगलवार को क्षेत्र का दूसरा भोंगर्या हाट लगा। जिसमें पहाड़ी अंचल से हज़ारों की तादाद में आदिवासी जनसमुदाय का सैलाब उमड़ पड़ा। पारंपरिक वेशभूषा में सजकर समाज के महिला पुरुष नजर आए। महिलाओं ने होली पर्व के लिए हार कंकण मीठी सेव चने आदि खाद्य सामग्री की खरीदी की।