संडीला: कछौना के दीन नगर गांव में राज मिस्त्री ने की आत्महत्या, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Sandila, Hardoi | May 18, 2026 कछौना के दीन नगर गांव में राज मिस्त्री राकेश कुमार ने रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।परिजनों ने बताया कि रविवार रात राकेश परिवार के साथ छत पर सोए थे। सोमवार सुबह जब उनकी पत्नी की आंख खुली, तो उन्होंने राकेश को घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका पाया। इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई।