आमस: आमस के रामपुर पंचायत सरकार भवन में लोक संवाद गोष्ठी, 2 विवादों का मौके पर निपटारा
आमस प्रखंड के रामपुर पंचायत सरकार भवन में शनिवार को लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ग्रामीणों की समस्याओं और आपसी विवादों से जुड़े कुल तीन मामले सामने आए। इनमें शादी, जमीन और मारपीट से संबंधित विवाद शामिल थे।अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दो मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि एक मामले में आगे की कार्रवाई के निर्देश दि