मुगलसराय: अलीनगर स्थित महिला थाना और परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से आज पांच पिछड़े दंपति पुनः एक साथ रहने को हुए राजी
एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार अलीनगर स्थित महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र द्वारा बिछड़े दंपतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुन: खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है। उसी क्रम में रविवार शाम को ऐसे ही पांच परिवारों के विवादो में जरिए नोटिस पांचो दंपतियों को बुलाकर पारिवारिक मूल्यों को बताते हुए समझा-बूझाकर राजी-खुशी घर भेजा गया।