धरियावद: कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर धरियावद नगरपालिका चुनाव में सत्ता के हस्तक्षेप और निर्वाचन प्रक्रिया पर उठाए सवाल
कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राणा.ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर धरियावद नगरपालिका चुनाव में सत्ता का हस्तक्षेप व निर्वाचन प्रक्रिया पर उठाये सवाल। उन्होंने अध्यक्ष पद के चुनाव में पर्ची निकालने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि नियमानुसार बच्चों के माध्यम से पर्ची नहीं निकाली गई,जिसके कारण कांग्रेस प्रत्याशी हरिराम चौधरी को हार का सामना करना पड़ा।